लिटील खान अब्राहम का बर्थडे आज, 4 साल के हुए नन्हे मास्टर

Please Share
लिटील खान अब्राहम का बर्थडे आज, 4 साल के हुए नन्हे मास्टर 1 Hindi News Bharat »

करोड़ो लोगो के दिलो पर राज़ करने वाले शाहरूख खान के बेटे अब्राहम का आज बर्थडे है । जी हाँ ,आज ये नन्हे राजकुमार 4 साल के हो गए हैं।  अगर शाहरूख खान बॉलीवुड के किंग है तो उनके  छोटे बेटे  अबराम खान  सभी के दिलो के राजकुमार । सोशल मीडिया पर अबराम को जन्मदिन के मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर, फोटोग्राफर डब्बू रत्तनानी के अलावा कई फैन्स ने शुभकामनाएं दी. अबराम के लिए लोगों का प्यार देख शाहरुख खान भावुक हो गए. शाहरूख ने ट्वीट कर सबका धन्यवाद करते हुए कहा कि.. ‘मुझे लगा कि केवल माता-पिता ही अपने बच्चों से प्यार करना जानते हैं. लेकिन अबराम के लिए भारी मात्रा में आए मैसेज देख समझ गया कि आप लोग उसे बहुत प्यार करते हैं. इसके लिए आप सभी का आभारी हूं.” अबराम के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने एक क्यूट तस्वीर साझा की. इसमें उनकी बेटी सुहाना खान की गोद में अबराम खान बैठे दिख रहे हैं. इसी फोटो को शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर री-पोस्ट भी किया.   गौरतलब है कि  सुहाना और आर्यन के बाद अबरा, शाह रुख़ के तीसरे बच्चे है। साल 2013  में सरोगेसी के जरिए जन्में अबराम को उनके बड़े भाई आर्यन का लव चाइल्ड कहा गया था।  इन खबरों का खुलासा हाल ही में शाहरुख ने ‘टेड टॉक’ के दौरान किया था। वही अगर अबराम की फैन फॉलोइंग की बात करें तो वो इस मामले में अपने पिता को कड़ी टक्कर देते हैं। सोशल मीडिया पर अब्राहम भी बड़ी ही आसानी से मीडिया को फेस करते हैं, हंसतें हैं और तस्वीरों के लिए पोज़ भी देते हैं । आम लड़कियों से लेकर हीरोइने तक उनकी दीवानी हैं। इन कुछ सालों में उन्होंने अपने क्यूट अपीयरेंस से सबको इम्प्रेस किया है। अबराम के नई पिक्स और वीडियो का फैंस को काफी इंतजार रहता है उनकी पिक्स और वीडीयोस आते ही खूब वायरल हो जाती है । आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर राज़ करने वाले इन नन्हे बादशाह को गेम्स खेलना भी बहुत पसंद हैं। अब वो भले ही ऑनलाइन हो या फिर आउटडोर गेम्स ! अपने पापा की तरह वो भी इन सब चीजों को लेकर हमेशा एक्टिव रहते हैं। अबराम अक्सर शाह रुख़ के साथ क्रिकेट मैदान में दिखाई देतें हैं। क्रिकेट को अबराम भी खूब एन्जॉय करते हैं । जो नहीं जानतें उन्हें बता दें कि अबराम ने पापा शाह रुख़ की फ़िल्म ओम शांति ओम में स्पेशल अपीयरेंस भी दिया था। शाह रुख़ अपना ज्यादातर समय अबराम के साथ बिताने की कोशिश करतें हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply