व्यापारी विकास की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

Please Share

व्यापारी विकास की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा 2 Hindi News Bharat »

हल्द्वानी: बिजली सामान के व्यापारी विकास की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

व्यापारी विकास की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा 3 Hindi News Bharat »

खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि पैसों के लेनदेन में तस्लीम और उसके साथी गुलफाम ने ही विकास की हत्या की थी जो किच्छा और काशीपुर के रहने वाले हैं। एसपी सिटी ने बताया कि तस्लीम ने विकास की दुकान से 1,19,000 रुपये का सामान लिया था जिसकी एवज में उसने विकास को एक चेक दिया था, चैक 16 तरीक का था और उसके पास पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाई थी जिसके कारण उसने गुलफाम को पैसे का लालच देकर विकास की हत्या करने का प्लान बनाया।

व्यापारी विकास की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा 4 Hindi News Bharat »

हत्या वाले दिन तस्लीम ने विकास को फ़ोन कर आपने पैसे ले जाने को कहा और फिर उसको तय की गई जगह पर बुलाया, जहाँ गुलफाम पहले से ही घात लगा कर बैठा था।

गुलफाम ने पीछे से विकास पर लोहे के सरिया से हमला किया और फिर विकास के जूते के लेस से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।

 

You May Also Like

Leave a Reply