शासन से अमरत्व प्राप्त जमे हुए हैं कुछ अफसर..

Please Share
शासन से अमरत्व प्राप्त जमे हुए हैं कुछ अफसर.. 1 Hindi News Bharat »

उत्तराखंड में अफसरशाही की ताकत के चर्चे प्रदेश में आम हैं। लेकिन इस ताकतवर अफसरशाही में भी कुछ को अमरत्व प्राप्त है। औऱ ये अमरत्व इसलिए कि वे खास हैं…

नई सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में लगभग तीन बार अफसरशाही में फेरबदल किया है। लगभग हर छोटे से बड़े अधिकारी को इधर से उधर किया गया है। लेकिन कुछ अफसर हैं कि अपनी जगह में अहिल्या की शिला बने हुए हैं। बस फर्क इतना है कि वह श्राप के कारण शिला बनी हुई थी औऱ इन्हें शासन से वरदान मिला हुआ है।

सिडकुल के प्रबंध निर्देशक और नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. राजेश इसी तरह के वरदान से फलफुल रहे हैं औऱ इन अफसरों को यह वरदान पिछली सरकार भी देती आई हैं औऱ वर्तमान सरकार भी दे रही है। यानी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की सरकार किस पार्टी की है, मुखिया कौन है क्योकिं कुछ अफसरों को हर सरकार में अपना सिक्का जमाने की कला बखूबी आती है।

पिछले कई समय से नागरिक उड्डयन विभाग आपने कार्यों को लेकर अक्सर विवादों में रहा है। जिसके बाद कई बार खुद शासन को भी जवाब देते नही बना है। बावजूद इन सबके नागरिक उड्डयन विभाग के उपाध्यक्ष आर.राजेश टस से मस नहीं हुए हैं। कई अहम विभाग होने और उन पर विवाद होने के बाद भी आर.राजेश का विभाग में बने रहना शासन की उन पर विशेष कृपा को दर्शाता है।

साथ ही यह सवाल भी सरकार से पूछा जाना चाहिए कि आखिर क्यों कुछ अफसर सरकार के इतने चहेते बन जाते हैं कि उनके विभाग पर कई दफा सवाल उठने के बाद भी उन पर आशीर्वाद बना रहता है…..

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply