स्कूल में हैवानियत – गार्ड ने 4 साल की बच्ची से किया रेप …

Please Share
स्कूल में हैवानियत – गार्ड ने 4 साल की बच्ची से किया रेप … 2 Hindi News Bharat »

गुरुग्राम के स्कूल में सात साल के बच्चे की निर्मम हत्या और दिल्ली के गांधी नगर में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद एक और घिनोनी वारदात सामने आई है। बेंगलुरु के एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची से बलात्कार करने की घटना सामने आई हैं।

ये दिल देहला देने वाली घटना मंगलवार की है। स्कूल परिसर में ही स्कूल के सिक्युरिटी गार्ड ने इस कुकृत्य काे अंजाम दिया।

घटना सामने तब आई जब बच्ची दोपहर को अपने घर लौटी और अपने प्राइवेट पार्ट्स में दर्द की शिकायत की और उल्टियां करने लगी। बच्ची काे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसके साथ रेप किए जाने की पुष्टि की।

मामला थाने में दर्ज हाेने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कूल के सभी पांच सिक्युरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया हैं।

You May Also Like

Leave a Reply