हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शर्मा पहुंचे मसूरी, कहा- जुडे रहें अपनी संस्कृति से

Please Share

मसूरी: नगर पालिका मसूरी ने झूलाघर शहीद स्थल पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। जिसमें कुसम नेगी और टीम ने जौनसारी, हिमाचली, जौनपुर और गढ़वाल के गीत संगीत की प्रस्तुती दी।
वहीँ अपने निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश राजीव शर्मा ने सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की उन्हें सांस्कृतिक संध्या बहुत पसंद आई और संस्कृति को बचने के लिए ये एक बहुत सराहनीय कार्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति से जुडे रहने का प्रयास करना चाहिए।
जानिए कौन हैं न्यायाधीश राजीव शर्मा …
-हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में आठ साल के कार्यकाल के दौरान करीब साठ हजार केस निपटाने वाले वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा सन 2016 से उत्तराखंड हाईकोर्ट में सेवाएं दे रहे हैं। न्यायमूर्ति शर्मा ने 26 सितंबर 2016 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी।
-न्यायमूर्ति राजीव शर्मा सख्त फैसलों के लिए पहचान रखते हैं। उनके सबसे चर्चित फैसलों में हिमाचल में धार्मिक आयोजनों में पशु बलि पर रोक लगाना शामिल है।
-उन्होंने ही तस्करों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करने का निर्देश दिए हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि न्यायमूर्ति शर्मा द्वारा नशे के तस्करों को सुनाई गई 20-20 साल की सजाओं को सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा है।
-उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ ने गंगा और यमुना नदियों के संरक्षण के लिए भी कई ऐतिहासिक फैसले लिया हैं।
-प्रदेश में प्लास्टिक बैन करने और मनाली में स्की विलेज पर रोक लगाने के आदेश भी इन्होंने ही दिए। करंट लगने से अपंग हुए बच्चे को एक करोड़ 25 लाख का मुआवजा दिलवाया। न्यायाधीश राजीव शर्मा ने जनजातीय महिलाओं को उनकी पैतृक संपत्ति में हक दिलाने में महत्वपूर्ण आदेश पारित किए।
-पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को अधिकतम 8 घंटे प्रतिदिन करने और हर सप्ताह एक छुट्टी निर्धारित करने के आदेश पारित किए। केंद्रीय कर्मचारियों को एक ही हेल्थ स्कीम के तहत लाने के आदेश भी न्यायाधीश राजीव शर्मा ने दिए। अधिवक्ता के तौर पर काम करते हुए राजीव शर्मा ने अनेक जनहित याचिकाएं दायर की थीं। प्रदेश की जनता को कई महत्वपूर्ण मामलों में इन्होंने राहत दिलाई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply