हिमाचल प्रदेश के शिमला रामपुर में हुई बस दुर्घटना, अब तक 14 की मौत, और बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

Please Share
हिमाचल प्रदेश के शिमला रामपुर में हुई बस दुर्घटना, अब तक 14 की मौत, और बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या 2 Hindi News Bharat »

हिमाचल प्रदेश के शिमला रामपुर में एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस रामपुर के पास एक गहरे खड्डे में जा गिरी जिसमें अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

रामपुर पुलिस अधीक्षक मोहनलाल ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि बस रिकान्गपियो से नौणी जा रही थी। जो खनेरी के पास नदी में जा गिरी। इस घटना में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है , जबकि 7 लोग घायल हुए  हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना आगे जा रही एक बस को ओवरटेक करने के दौरान घटी जिससे बस हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल उनका कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply