हैलो उत्तराखंड न्यूज का असर….एक्शन में यूपीसीएल एमडी

Please Share

आज सुबह रामनगर आ रही बस पर गिरी बिजली के तार मामले पर हैलो उत्तराखंड न्यूज का संज्ञान लेते हुए यूपीसीएल के एमडी वी.के मिश्रा ने तुंरत मामले पर रिर्पोट सौंपने का आदेश दिया है।

हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए एमडी वी.के मिश्रा ने कहा कि मामले के संज्ञान में आते ही हमने कनसंर्ट एक्जिक्यूटिव एनजिनियर को रिर्पोट सौंपने का निर्देश जारी किया है। उनका कहना है कि उनकी रिर्पोट आज शाम तक हमें मिल जायेगी। और जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा उस पर कार्यवाही की जायेगी।
जैसे कि हम सुबह ही आपको अवगत करवा चुके हैं कि हाईटेंशन तारों पर बिना गार्ड के और बिना समय-समय पर बिना देख-रेख कर तारों में बिजली दौड़ाई जा रही है। जिसके कारण यह घटना घटित हो सकती है। लेकिन एमडी फिलहाल इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं और रिर्पोट आने तक कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।

फिलहाल इसका जवाब तो शाम तक ही मिल पाएगा कि आखिर चूक कहां पर हुई है और किसके कारण तीन बेकसूर लोगों की जानें गईं हैं?

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply