भगवान बचाए ऐसे डॉक्टरों से.. देखे डॉक्टरों का शर्मनाक वीडियो..

Please Share

राजस्थान: जोधपुर के उमेद अस्पताल का बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है जिसमें ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर आपस में बहस करते हुए नजर आ रहे है। जोधपुर के सबसे बड़ा अस्पताल कहलाने वाला उमेद अस्पताल में एक गर्भवती महिला की सर्जरी के दौरान दो डॉक्टरों के बीच बहस छिड गई।

बहस इतनी बढ़ गयी डॉक्टर गर्भवती महिला का ऑपरेशन रोक कर बहसबाजी में लग गए। बहस के दौरान गर्भवती महिला ऑपरेशन टेबल पर बेहोश थी और डॉक्टर आपस में लड़ते रहे थे। परिणाम स्वरूप महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया वह जीवित नहीं बचा।

हालांकि अस्पताल इस ख़बर को खारिज कर रहा है अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रंजना ने कहा, ”जो खबरें आ रही हैं कि जिस महिला का ऑपरेशन किया गया उसका बच्चा नहीं बच पाया, ये ग़लत है। उस महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया और मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।”

डॉ. रंजना ने दोनों डॉक्टरों की पहचान डॉ. अशोक ननिवाल और डॉ. मथुरा लाल टाक के रूप में की है।मउन्होंने बताया कि दोनों डॉक्टरों को अस्पताल से फ़िलहाल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है आैर आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना मंगलवार को जोधपुर के उमेद अस्पताल का है। जहा ऑपरेशन थिएटर में मौजूद दो डॉक्टर एक-दूसरे से लड़ रहे थे।

ऑपरेशन थिएटर में मौजूद एक कर्मी ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसी बहस के बीच डॉक्टरों में शामिल एक ऑब्सटेट्रीशियन ने महिला की डिलीवरी कराई ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply