1 किलो 500 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 से 35 लाख

Please Share

1 किलो 500 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 से 35 लाख 2 Hindi News Bharat »

चमोली पुलिस को तब बड़ी कामयाबी मिली जब मुखबिर की सूचना पर थराली पुलिस ने करीब ढेढ़ किलो कीड़ा जड़ी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

दरअसल देर रात पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मिली जानकारी से पुलिस ने लोवानी गांव के पास जाल बनाकर चैकिंग करते समय एक अभियुक्त के पास ढेढ़ किलो अवैध कीड़ा जड़ी बरामद की। अभियुक्त पुष्कर सिंह बिष्ट, पुत्र शेर सिंह बिष्ट निवासी ग्राम घेस का रहने वाला हैं, जिसके पास 1 किलो 500 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वन अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

आपको बता दें कि कीड़ा जड़ी का उपयोग आमतौर पर दवाईयों में किया जाता हैं और इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 से 35 लाख रूपए प्रति किलों की दर से आंकी गई हैं।

You May Also Like

Leave a Reply