जवान ने ड्यूटी पर मारी खुद को गोली, नोट में लिखा “साॅरी मम्‍मी-पापा मैं अच्छा बेटा नहीं बन सका”

Please Share

सिरसा: मानसिक रूप से परेशान एक एयरफोर्स कर्मी ने शुक्रवार सायं ड्यूटी के दौरान अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना को अंजाम देने से पूर्व कर्मचारी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपने मां-बाप का अच्छा बेटा नहीं बन सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से कर्नाटका निवासी मनोज कुमार जोकि एयरफोर्स में कुछ सालों से एयरफोर्स में एमटीओ ब्रांच में सीपीएल की पोस्ट पर नियुक्त था। करीब 3 माह पूर्व मनोज कुमार की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने गत दिवस ड्यूटी के दौरान ही अपने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

आत्महत्या करने से पूर्व उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने लिखा कि वह अपने माता-पिता का अच्छा बेटा नहीं बन सका। गोली की आवाज सुनकर आसपास के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को अवगत करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शनिवार सुबह मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like