एनएच 74 घोटाला: डेढ़ करोड़ मुआवजा लेकर फरार किसान एसआईटी द्वारा गिरफ्तार

Please Share

सितारगंज: एनएच 74 भूमि मुवावजा घोटाले में एसआईटी ने सितारगंज के एक कास्तकार (किसान) को गिरफ्तार किया है। कास्तकार ने बैक डेट में अपनी भूमि का 143 कराकर करीब डेढ़ करोड़ का मुवावजा लिया था।

भूमि मुवावजा घोटाले में बैक डेट में जमीन का 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा लेकर फरार होने वाले किसानों की धरपकड़ में जुटी एसआईटी ने आज सितारगंज तहसील के कास्तकार बलदेव सिंह पुत्र स्व. प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में बलदेव सिंह द्वारा अपनी 0.1260 हेक्टयर भूमि का बैक डेट में 143 कराकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का मुआवजा लेने की पुष्टि हुई थी। इसके आधार पर बलदेव सिंह को आरोपी बनाकर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। एसआईटी की पकड़ से बचने के लिए बलदेव सिंह कुछ समय पूर्व अंडरग्राउंड हो गया था। बुधवार सुबह सितारगंज थाना पुलिस की मदद से एसआईटी ने बलदेव सिंह को उसके सितारगंज चिकाघाट स्थित घर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, बलदेव सिंह को नैनीताल के विशेष भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को हल्द्वानी जेल भेज जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like