अमरनाथ यात्रा 2021: 28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शरू

Please Share
जम्मू: विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा 2021 की आज तिथि घोषित कर दी गई हैं। इस साल अमरनाथ यात्रा 28 जून से 22 अगस्त तक चलेगी। 22 अगस्त को रक्षाबंधन पड़ रहा है। अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की मीटिंग में ये फैसला लिया गया। इस बार अमरनाथ यात्रा 56 दिन तक चलेगी। श्रद्धालु 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तरफ से तैयारियों को शुरू कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड  की बैठक में शनिवार को यह फैसला लिया गया है। जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद ये पहली अमरनाथ यात्रा है क्योंकि पिछले साल कोरोना महामारी के चलते अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “आज श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की 40 वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। हेली यात्रियों को छोड़कर दैनिक मार्ग तीर्थयात्रियों की अधिकतम सीमा 7500 से बढ़ाकर 10000/दिन/रूट कर दी गई है। सरकार द्वारा कोविद -19 एसओपी गाइडलाइन्स के अनुसार यात्रा का आयोजित किया जाएगा।”

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like