काशीपुर में भी दिन-दोपहर 13 लाख की लूट

Please Share

उधमसिंहनगरः जनपद में गुरूवार दिन-दोपहर में बदमाशों ने काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में ही 13 लाख की लूट की घटना को अंजाम दे दिया। जिससे एक बार फिर साबित हो गया है इन बेलगाम बदमाशों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए हैं कि वो पुलिस के क्षेत्र में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

हैलो उत्तराखंड न्यूज से बात करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर ने बताया कि राजलक्ष्मी स्टोन क्रेशर के मैनेजर बजरंग गर्ग अपने ड्राइवर के साथ बाजपुर जा रहे थे जहां रास्ते पर चलते हुए दो बाईक सवारों ने जानकारी दी कि उनकी गाड़ी के टायर में हवा कम है। जैसे ही वो दोनों गाड़ी से उतरे और हवा चैक करने लगे तब तक बदमाशों ने उनके पैसों पर सेंध मार दी जिसके बाद पीड़ितों ने तहरीर दी है और पुलिस मामले में तफ्तीश देने में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply