14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Please Share

14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 2 Hindi News Bharat »

देहरादून

यूनिसन वर्ल्ड स्कूल की एक 14 वर्षीय छात्रा मानवी अग्रवाल की व्यायाम करते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए राजपुर एस.ओ. हरिओम राज ने बताया कि मानवी मूल रूप से नेपाल की निवासी है। जो स्कूल के हॉस्टल में रहती है। जहां वह रोज की ही तरह व्यायाम कर रही थी लेकिन अचानक ही उसकी तबियत खराब हो गई वहीं स्कूल प्रशासन ने तुरंत प्राथमिक उपचार किया, ज्यादा तबियत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई। वहीं उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों को इस बाबत जानकारी दे दी गई है और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल बच्ची की मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टर्माटम रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

You May Also Like

Leave a Reply