सार्वजनिक स्थान पर कर रहे थे अश्लील हरकतें, पुलिस ने दबोचा

Please Share

देहरादून: राजधानी दून में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकते करने वाले युवकों और युवतियों को पुलिस ने दबोचा लिया। चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 5 पुरुष और 4 युवतियां शामिल हैं। बरामद युवतियों में एक लड़की इंदौर मध्य प्रदेश व दूसरी नेपाल की रहने वाली है, जबकि दो अन्य लड़कियां दिल्ली और मुम्बई की रहने वाली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून एसएसपी के आदेशानुसार बीते शनिवार देर रात सिटी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहन का चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 5 युवकों और 4 युवतियों को सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकते करते हुए हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवकों ने बताया कि 2 लड़कियां, जो कि एक इंदौर मध्य प्रदेश व दूसरी नेपाल की रहने वाली है, ये दोनों 26 फरवरी को देहरादून आयी थी। जबकि 2 अन्य लड़कियां, जिसमे से एक दिल्ली और दूसरी मुम्बई की रहने वाली है, करीब 3 दिन पहले देहरादून आयी थी। ये सभी देह व्यापार से संबंधित है, जो यहाँ पर देह व्यापार करने के उद्देश्य से आई थी। पुलिस ने बताया कि चारों युवतियां आरोपी युवकों के साथ अश्लील हरकतें करते पकड़ी गई। इस संबंध में पुलिस ने कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस देह व्यापार के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

आरोपी युवकों की पहचान अदनान अंसारी पुत्र अरशद अंसारी निवासी रेती स्ट्रीट, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, जावेद खान पुत्र अयूब खान निवासी श्यामनगर, मेरठ, वसीम पुत्र इकवाल निवासी जरी फार्म, मेरठ, कमल सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तलोड, चमोली उत्तराखंड और भरत शुक्ला पुत्र प्रदीप शुक्ला निवासी ग्राम लमगोड़ी, उखीमठ रूद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply