14 साल की नाबालिक की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, 4 संदिग्धों से पूछताछ जारी

Please Share

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के कुछ दूरी पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ युवकों द्वारा एक 14 वर्षीय नाबालिग का बलात्कार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने किशोरी के शव को पुल के पास फेंक दिया। यह मामला शुक्रवार देर रात का है।

वहीँ मामले में हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि, मामला पटवारी क्षेत्र के अंतर्गत होने के चलते अभी पटवारी द्वारा प्रारम्भिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने बाताया कि मामले में पुलिस भी पूरी नज़र बनाये हुए हैं, मामले में टिहरी क्षेत्र में फिलहाल 4 संदिग्ध मजदूरों से पूछताछ की जा रही है।

भाकड़ा गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार मामले में जानकारी के अनुसार, यह बात सामने आई है कि, आरोपियों ने पहले घर का बिजली कनेक्शन काट दिया और उसके बाद घर से किशोरी को अगवा कर ले गए। वहीँ घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।

इसके अलावा राष्ट्रिय अनुसूचित जाति आयोग ने मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित पोस्को लगाने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही आयोग के हस्तक्षेप पर मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम, एसएसपी मौके पर पहुंचे। वहीँ मामले पर आयोग की सदस्य स्वराज विद्वान घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like