गाँव का ही सनकी व्यक्ति निकला सात वर्षीय दीपक का हत्यारा

Please Share
खटीमा: नानकमत्ता के प्रतापपुर गांव में छ: माह पूर्व हुई सात वर्षीय दीपक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक के पड़ोस के ही रहने वाले  समीर शिकारी को हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया  है।
बता दें कि, प्रतापपुर गांव में 25 फरवरी को 7 वर्षीय दीपक की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर द्वारा नियुक्त पुलिस टीम ने तमाम साक्ष्यों के आधार पर मृतक के गांव के ही समीर शिकारी को गिरफ्तार किया है। हत्या के खुलासे में लगी पुलिस टीम ने लम्बी जांच पड़ताल के बाद समीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मानसिक रूप से सनकी बताया जा रहा है। साथ ही बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में पूर्व में भी जेल जा चुका है। मामूली विवाद में समीर ने अपनी सनक के चलते दीपक की खेत मे ले जाकर हत्या कर दी थी। जिसका कबूलनामा आरोपी ने पुलिस के सामने कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like