17 साल बाद अनिल के साथ फिर बनेगी ऐश्वर्या की जोड़ी

Please Share
17 साल बाद अनिल के साथ फिर बनेगी ऐश्वर्या की जोड़ी 2 Hindi News Bharat »

 

सरबजीत’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से दर्शकों की सराहना बटोर चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन अब नई फिल्म लेकर आ रही हैं। इस फिल्म में वो अनिल कपूर के साथ काम करने वाली हैं।जी हां, ऐश्वर्या राय बच्चन  जल्द ही अनिल कपूर  के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी । इस फिल्म को ओमप्रकाश मेहरा   प्रोड्यूस करेंगे और डायरेक्टर अतुल मांजरेकर इसका निर्देशन करेंगे। ‘दिल्ली-6’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘भाग मिल्‍खा भाग’ जैसी फिल्म का डायरेक्शन कर चुके राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने ये खबर अपने ट्विटर एकांउट के जरिए ये बात कंफर्म की है। उन्होने कहा कि ‘हम इस साल के आखिरी तक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे । ये ड्रामा नहीं बल्कि खुशमिजाज फिल्म है।

हमें खुशी है कि ऐश्वर्या ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।’ इस फिल्म का नाम ‘फैनी खान’ है जो इंग्लिश फिल्म ‘एवरिबडीज फेमस’ का रिमेक है।  फिलहाल राकेश एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसका नाम है ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’। ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है। चारों झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म के बारे में अनिल कपूर ने भी पिछले साल ट्वीट कर इसकी घोषणा की थी और उन्होंने अपनी गाते हुए तस्वीर डाली थी। ये फिल्म एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें अनिल पिता की भूमिका में होंगे।

ऐश्वर्या के रोल के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या और अनिल ने इससे पहले भी दो सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। अनिल कपूर और ऐश की जोड़ी साल 1999 में ‘ताल’ और साल 2000 में ‘हमारा दिल आपके पास है’ में साथ काम कर चुके हैं। अब 17 साल बाद दोनों फिर से एकसाथ आ रहे हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों के लिए ये खुशी की बात है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply