उत्तराखंड: खाना खाकर कमरे में गया 17 वर्षीय युवक, सुबह छत से लटका मिला शव

Please Share
देहरादून: थाना डालनवाला के अंतर्गत शुक्रवार सुबह आर्यनगर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना डालनवाला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।  मौके पर मृतक युवक की पहचान आदित्य पुत्र कोमल सिंह निवासी आर्य नगर ब्लॉक 1, देहरादून, उम्र 17 वर्ष, के रूप में हुई।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मृतक रात्रि में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था, लेकिन सुबह देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। जहाँ मृतक ने छत पर बने कुंडे से कपड़ा बांधकर फांसी लगाई थी, जिसे परिजन नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक ओपन बोर्ड से हाईस्कूल कर रहा था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखा गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like