20 महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप, अकबर फिर स्टार प्रचारक!

Please Share

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल होने बाद अब भाजपा के स्टार प्रचारकों की एक सूची वायरल हुई है। सूची में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान को शामिल नहीं किया गया है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के 20 दिग्गज नेताओं के नाम भी दिए गए हैं, लेकिन सबसे चैंकाने वाली बात यह है कि मी टू अभियान के तहत 20 महिला पत्रकारों के आरोपों के बाद इस्तीफा दे चुके एमजे अकबर का नाम भी इस सूची में टाॅप फाइव में रखा गया है। हालांकि भाजपा ने इस सूची को फर्जी करार दिया है।

इस सूची में सीएम शिवराज का नाम शामिल नहीं है। वहीं, इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित 20 दिग्गज नेताओं के नाम दिए गए हैं। इसके अलावा वायरल स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व वित्त मंत्री राघवजी और अपने पद से इस्तीफा दे चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर का नाम इस सूची में शामिल हैं।
मध्य प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बीते दिनों आरएसएस से संबंधित एक पर्चा लीक हुआ था। इस पर्चे में मध्य प्रदेश में किसे कहां से चुनाव लड़ना है इस बात की चर्चा की गई थी। हालांकि आरएसएस के पदाधिकारियों ने भी पर्चे को फर्जी बताया था। इस पर्चे में शिवराज सिंह चैहान से लेकर कई बड़े नेताओं का नाम था, जिन्हें उनके क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए मना किया गया था।
लगातार सामने आ रहे इस तरह की लिस्टों और पर्चों के पीछे किसका हाथ हो सकता है। यह अब तक नहीं चल पाया है। भाजपा-कांग्रेस दोनों दल भी इस मसले पर ज्यादा बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों ही दलों का आरोप है कि इस तरह की हरकतें विपक्षी कर रहे हैं। लेकिन, अब तक किसी ने स्पष्ट नहीं कहा है। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार तेजी पकड़ रहा है। राजनीतिक दलों के तेवर भी तल्ख होते जा रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like