कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रत्याशी ने लगाये कांग्रेस पर कई आरोप

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: हाल फिलहाल ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व पार्षद भूपेंद्र कुमार ने कांग्रेस पर आरोपों के पहाड़ जड दिए। भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ रहे भूपेंद्र कुमार ने बताया कि, मैं जनता की सेवा करने के लिए कांग्रेस में गया था, लेकिन वहां दलितों का शोषण के अलावा कुछ नहीं होता। कुछ लोग कांग्रेस में अपनी डफली बजा रहे हैं जबकि, कार्यकर्ताओं का शोषण करते हैं। साथ ही कहा कि, कांग्रेसी नेता जनता की सेवा करने के बजाय कार्यकर्ताओं को शोषण करते हैं। वहीं दूसरी ओर उसी वार्ड से निर्दलीय चुनाव प्रचार दाखिल करने वाले सचिन तेवर ने भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र को ही समर्थन देने का ऐलान कर दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like