2019 की तैयारियों में जुटी बीजेपी, 7 हजार से ज्यादा नेताओं को खास मिशन

Please Share

नई दिल्ली: 2019 लोसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा-कांग्रेस चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को अब धार देनी शुरू कर दी है। 2014 में भाजपा को बहुमत तक पहुंचाने में अहम रोल निभाने वाले उत्तर प्रदेश पर पार्टी नेताओं की खास नजर है। यही वजह है कि यूपी के लिए पार्टी आलाकमान भी विशेष रणनीति बना रहा है। 2014 में भाजपा और सहयोगियों ने 73 सीटें जीती थीं, जिसे पार्टी फिर दोहराना चाहती है।

भाजपा आने वाले चुनावों में 15 स्पेशल अभियान उत्तर प्रदेश में चलाना चाहती है। इन अभियानों के लिए 7900 नेता चुने गए हैं। जो इनको मॉनिटर करेंगे। 7900 नेताओं की ये बड़ी टीम प्रदेशभर में इन आयोजनों का जिम्मा संभालेगी। इनमें से तीन अभियानों की शुरुआत हो भी चुकी है।

राज्य में जो तीन अभियान चलाए जाने हैं, उसमे बाइक रैली भी शामिल है। इसमें पांच लाख से ज्यादा बाइक शामिल करने का प्लान पार्टी का है। पार्टी का अभियान 17 नवंबर से शुरू होगा। वहीं, एक दिंसबर से 15 दिसंबर तक पार्टी का पदयात्रा का कार्यक्रम है। दूसरे अभियानों की घोषणा पार्टी की ओर से जल्द हो सकती है। इसमें सरकार की उपलब्धियों को बताने के अलावा बूथ स्तर पर नया वोटर जोड़ने के लिए अभियान होंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी लेने के लिए पार्टी नेताओं के साथ लखनऊ में बैठक भी है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और दूसरे नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like