सबसे तेज 10 हजारी बने विराट कोहली, तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

Please Share

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम वनडे में विराट कोहली ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 30 साल के होने जा रहे विराट ने भारत की धरती पर सबसे तेज 4000 वनडे रन पूरे करने का कारनामा किया है। कोहली वनडे इंटरनैशनल में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 17 साल पुराने वर्ल्ड रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस मैच से पहले विराट कोहली के नाम 212 मैचों की 204 पारियों में 9,919 रन थे।

सचिन ने साल 2001 में इंदौर में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी के साथ वनडे में वनडे में 10 हजार रन के आंकड़े को छुआ था। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। कंगारुओं के खिलाफ उस मैच में सचिन ने 125 गेंदों पर 139 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

विराट ने इस मैच के शुरू होने से पहले 204 पारियों में 9919 रन बनाए थे। उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए 81 रन की दरकार थी। उन्होंने 205वीं पारी खेलते हुए यह कारनामा कर दिखाया। विराट ने जैसे ही विखापट्टन में 81 रन के आंकड़े को पार किया वह ये कारनामा करने वाले दुनिया के 13वें और पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए।

सचिन के इस उपलब्धि के हासिल करने के 17 साल बाद विराट उन्हें मात देने में सफल हुए हैं। सचिन के बाद और विराट से पहले 11 अन्य खिलाड़ियों ने 10 हजार वनडे रन के आंकड़े को छुआ लेकिन कोई भी सचिन जैसी तेजी नहीं दिखा पाया। वहीं विराट ने इतनी तेजी से रन बनाए कि सचिन को 54 पारियों के अंतर से पीछे छोड़ दिया।

यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के 13वें और पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान 10 हजार रन पूरे किए थे। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी ही इस मुकाम पर पहुंच सके हैं। विराट से पहले धोनी ने इसी साल ये उपलब्धि हासिल की थी। लिस्ट में 5 भारतीय खिलाडियों के नाम शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like