उत्तराखंड: दिनदहाड़े हुई हत्या का खुलासा; शादीशुदा प्रेमिका ने करवाई हत्या, इस बात से थी नाराज..

Please Share

भीमताल: गुरूवार को चंदादेवी के पास दिनदहाड़े गोलीमार कर युवक की हत्या का खुलासा हो गया है। हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए भीमताल पुलिस ने बताया कि, मृतक नाजिम की शादीशुदा प्रेमिका ने उसकी हत्या करवाई। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि, मृतक की प्रेमिका अपने प्रेमी के शादी कर लेने से खफा थी, जिससे उसने उसकी हत्या कराई।

बता दें कि, बीते कल दोपहर साढ़े तीन बजे बाइक सवारों ने नाजिम को गोली मार दी, गोली नाजिम की दाहिनी आंख से सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। हत्या के समय उसकी शादीशुदा प्रेमिका उसके साथ ही थी। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही मृतक की महिला मित्र को भी हिरासत में लिया। पहले तो महिला ने हमलावर को पहचानने से इनकार किया, लेकिन कड़ी पूछताछ में वह टूट गई और सच उगल दिया। पुलिस प्रेमिका की पूछताछ के आधार पर कातिल की तलाश में जुट गई है।

पूछताछ में नाजिम की प्रेमिका ने बताया नाजिम ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन वादा तोड़कर उसने नवंबर में फौजिया से शादी कर ली और उसकी तरफ ध्यान नहीं देता था। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। उसका ससुराल रामपुर जिले के टांडा में है। पति लकवाग्रस्त है। फिलहाल पुलिस मामले की अग्रिम जांच में जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like