उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) ने दिए इस्तीफा

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) ने इस्तीफा दिया है और अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा है। आप को बतादें कि बीते कुछ दिनों से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की खबरें चल रही थीं। उत्तराखंड में उनके कार्यकाल को तीन साल पूरे हो चुके हैं। जानकारों की माने तो 2022 के विधानसभा चुनाव में बेबी रानी मौर्य को पार्टी आलाकमान उत्तर प्रदेश के चुनावों में उपयोग करेगी। 

यह भी पढ़ें: 2022 चुनाव: भाजपा (BJP) ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति, केन्द्रीय कोयला व खान मंत्री प्रल्हाद जोशी को उत्तराखंड, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मिली उत्तर प्रदेश के ज़िम्मेदारी

पिछले दिनों मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों की जानकारी भी दी थी। अपने 3 साल के कार्यकाल में उन्होने राज्य की महिलाओं के हितों को लेकर काफी कदम उठाए। महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए उन्हें सस्ते ऋण दिलाने के लिए भी कई प्रयास किए। कोरोना संकट काल में भी उन्होने राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन तक राहत सामग्री पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like