28 अक्टूबर को चलेगा ‘हर गंगे महा सफाई अभियान’

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: 28 अक्टूबर से नगर निगम द्वारा हर गंगे अभियान नाम से एक महा सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसकी जानकारी देते मुख्य नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्र ने बताया कि, इस सफाई अभियान में 36 से ज्यादा सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएं और संगठन हिस्सा लेंगे। इस अभियान के दौरान डामकोठी से जटवाड़ा पुल तक सभी घाटों और गंगा के भीतर की सफाई भी की जाएगी, क्योंकि इस वक्त गंगा बंद है इसलिए गंगा के भीतर तक की सफाई भी सही रूप से हो पाएगी।
वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग ने नगर निगम की इस पहल की प्रशंसा करते हुए बताया कि, कांवड़ मेले के बाद शहर भर में फैली गंदगी को नगर निगम में इसी तरह अभियान चलाकर साफ किया था। नगर निगम द्वारा जिस तरह व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, उससे आमजन भी प्रेरित होंगे और शहर को साफ स्वच्छ बनाने मे हर सहयोग करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like