पिथौरागढ़ में नगर निकायों में कुल 194 नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच जारी

Please Share

पिथौरागढ़: नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया में गुरूवार और शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। पिथौरागढ़ जिले में तीन नगर पालिका पिथौरागढ़, धारचूला और डीडीहाट के साथ ही दो नगर पंचायत गंगोलीहाट और बेरीनाग शामिल है।

जिले की पाचों नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिये 32 और सदस्य पदों के लिये 162 नामांकन हुये हैं। आज और कल इन नामांकनों की जांच की प्रकिया चल रही है। सभी नगर निकायों में आरओ इन नामांकनों की जांच मे लगे हुये हैं। इसके साथ ही 27 नवम्बर को नाम वापसी का दिन है तथा 29 अक्टूबर को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे। पूरे जिले की पांचों नगर निकायों मे 49 हजार 53 मतदाता हैं, जो नगर निकाय के लिये आगामी 18 नवम्बर को मतदान करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like