33 साल बाद टिहरी पहुंचे योगी आदित्यनाथ, बोले- पहाड़ के लोग अपनी जड़ से जुड़ें-देखिये विडियो

Please Share

टिहरी: टिहरी में आयोजित रैबार सम्मेलन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। टिहरी पहुँच कर सीएम योगी पुराने दिन याद कर खुश नजर आए। उन्होंने टिहरी झील में करीब 20 मिनट तक बोटिंग का लुत्फ भी उठाया। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड और टिहरी से उनका बहुत गहरा नाता रहा है। योगी ने कहा कि उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि है। मैंने अपनी हाई स्कूल की परीक्षा टिहरी से ही की थी और 33 साल बाद मुझे टिहरी आने का मौका मिला। उन्होंने कहा ये सम्मेलन टिहरी झील को विश्वस्तर पर नए साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे पर्यटन के साथ ही पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी। उत्तराखंड सोलर पावर का हब बन सकता है।

इसके आलावा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और यूपी अपने 17 साल पुराने मुद्दे जल्द सुलझाएंगे। पहाड़ के लोग अपनी जड़ से जुड़ें। गंगा और यमुना ने उत्तर भारत को सींचा है। पहाड़ में कृषि व्यवसाय से लाखों लोगों को रोजगार भी मिल सकता है। राज्य में रोजगार की बहुत संभावनाएं हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like