बसन्त विहार में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई किआज दिनांक 11/08/2020 को अनिल कुमार पुत्र गणेश व सन्तराम पुत्र रंगी लाल निवासी- 07 नम्बर लाईन, बसन्त विहार, देहरादून ने थाना हाजा आकर सूचना दी की उनके पङौस में एक व्यक्ति गगन कुमार पुत्र सुखलाल निवासी- 07 नम्बर लाईन हरवंशवाला, बसन्त विहार, देहरादून द्वारा फाँसी लगा ली हैं ।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ पर मौजूद परिजनो द्वारा बताया गया कि गगन, उम्र-35 वर्ष द्वारा किचन की छत मे लगी बल्ली पर रस्सी डालकर फांसी लगा ली थी। गले की रस्सी के फँदे को खोलकर शव को नीचे उतार रखा था। पुलिस के माध्यम से उनकों कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा गगन को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: वीडियो: भारी बारिश के कारण पानीवाला मोड़ पर मसूरी देहरादून मार्ग क्षतिग्रस्त, यातायात अवरुद्ध

पूछताछ पर पुलिस को यह ज्ञात हुआ है कि मृतक गगन ITBP सीमाद्वार में गैस सप्लाई का कार्य करता था। मृतक गगन घर में अपनी पत्नी व दो बच्चे (बेटे व बेटी) के साथ रहता था। पुलिस को यह भी ज्ञात हुआ है कि उसके ऊपर कर्जा होने के कारण, वह 5-6 दिनों से तनाव मे था। मौके पर कोई भी सुसाईड नोट प्राप्त नही हुआ हैं। मृतक के शव को पंचायतनामा कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। आत्महत्या के अन्य कारणो की जांच की जा रही है ।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: आज 411 ओर कोविड -19 पॉज़िटिव, सबसे ज्यादा देहरादून ओर हरिद्वार ज़िले में, आज 2 कोविड पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply