उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: आज 439 ओर कोविड -19 पॉज़िटिव, सबसे ज्यादा उधमसिंह नगर ओर हरिद्वार ज़िले से, आज 4 कोविड पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:30 बजे की रिपोर्ट में  439 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 3, बागेश्वर ज़िले से 3, चमोली ज़िले से 21, चम्पावत ज़िले से 12, देहरादून ज़िले से 82, हरिद्वार ज़िले से 139, नैनीताल ज़िले से 28, पौड़ी ज़िले से 5,  पिथौरागढ़ ज़िले से 7, रुद्रप्रयाग ज़िले से 3, टिहरी ज़िले से 17 व उधमसिंह ज़िले से 119 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10886 हुई है। वहीँ अब तक राज्य में कुल मिलाकर  140 मौत हुई है। आज एक 75 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की मौत एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, कोविड न्यूमोनिया के कारण हुई है।    

वहीँ दूसरी मौत एक कोरोना पॉज़िटिव 60 साल के पुरष मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत सदन कार्डियक अटेस्ट, लंग कार्सिनोमा, मेटटॉसिस विथ राइट प्लुरल अफ्फूजें के कारण हुई है।

तीसरी मौत एक कोरोना पॉज़िटिव 72 साल के पुरष मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, कोविड न्यूमोनिया, क्रोनिक किडनी डिजीज के कारण हुई है।

चौथी मौत एक कोरोना पॉज़िटिव 35 साल की महिला मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के कारण हुई है।

स्वस्थ हुए मरीज़ों की संख्या अब 6687 हुई है। जिसमे आज 217  (अल्मोड़ा ज़िले से 23, बागेश्वर ज़िले से 0, चमोली ज़िले से 1, चम्पावत ज़िले से 0, देहरादून ज़िले से 17, हरिद्वार ज़िले से 46, नैनीताल ज़िले से 20, पौड़ी ज़िले से 5, उत्तरकाशी ज़िले से 1, उधमसिंह नगर ज़िले से 72, रुद्रप्रयाग ज़िले से 11, पिथौरागढ़ ज़िले से 0 व टिहरी ज़िले से 21) मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 39 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 4020 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 475, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 70, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 110, उदमसिंह नगर जिले से 1101, चमोली जिले से 62, नैनीताल जिले से 603, उत्तरकाशी ज़िले से 145, पिथौरागढ़ जिले से 96, बागेश्वर जिले से 21, हरिद्वार ज़िले से 1194, रुद्रप्रयाग जिले से 20, चम्पावत ज़िले से 77 और अल्मोड़ा ज़िले से 46 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 6227  तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 5121 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply