उत्तराखंड में आज 491 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि, 433 हुए स्वास्थ्य, 12 की मौत

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, कल शाम 06:00 बजे की रिपोर्ट में 491 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 25, बागेश्वर ज़िले से 18, चमोली ज़िले से 42, चम्पावत ज़िले से 9, देहरादून ज़िले से 179, हरिद्वार ज़िले से 52, नैनीताल ज़िले से 76, पौड़ी ज़िले से 24, पिथौरागढ़ ज़िले से 6, रुद्रप्रयाग ज़िले से 8, टिहरी ज़िले से 23, उधमसिंह नगर ज़िले से 16 व उत्तरकाशी ज़िले से 13 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।
कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 76275 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 1263 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 12 लोगों की मौत हुई है। जिसमे एम्स ऋषिकेश में 5, STGH हल्द्वानी में 2, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में 1, SMIH हॉस्पिटल में 3 व GDMC देहरादून में 1 मौत हुई है। 
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया कुम्भ क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों एवं पुलों का निरीक्षण, दिए यह दिशा निर्देश
स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 69271 हुई है, जिसमे आज 433 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अल्मोड़ा ज़िले से 20, बागेश्वर ज़िले से 8, चमोली ज़िले से 3, चम्पावत ज़िले से 49, देहरादून ज़िले से 142, हरिद्वार ज़िले से 16, नैनीताल ज़िले से 103, पौड़ी ज़िले से 7, पिथौरागढ़ ज़िले से 37, रुद्रप्रयाग ज़िले से 4, टिहरी ज़िले से 4, उधमसिंह नगर ज़िले से 28 व उत्तरकाशी ज़िले से 12 जो आज स्वास्थ होकर घर लोटे है। अब तक 774 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।
अब उत्तराखंड में 4967 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 1399, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 432, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 289, उदमसिंह नगर जिले से 313, चमोली जिले से 302, नैनीताल जिले से 413, उत्तरकाशी ज़िले से 165, पिथौरागढ़ जिले से 367, बागेश्वर जिले से 137, हरिद्वार ज़िले से 691, रुद्रप्रयाग जिले से 87, चम्पावत ज़िले से 156 और अल्मोड़ा ज़िले से 216 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 12246 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 12904 है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like