कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस कोर्स को बन्द किए जाने पर विरोध-प्रदर्शन व तोड-फोड

Please Share
अल्मोड़ा: कुमाऊँ विश्व विद्यालय सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोडा में छात्रों ने सेल्फ फाइनेंस कोर्स को बन्द किए जाने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जोरदार हंगामा काटा। इस बीच छात्रों और काॅलेज प्रशासन की जमकर तीखी नोक-झोंक भी हुई। गुस्साए छात्रों ने पहले तो काॅलेज में जमकर तोडफोड की, उसके बाद काॅलेज को बन्द कर धरने पर बैठ गए। हंगामा बढता देख काॅलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहूंची पुलिस ने दोनो के बीच मध्यस्ता करते हुए मामले को शांत कराया।
वहीं छात्रों का कहना है कि काॅलेज प्रशासने बिना किसी सूचना के सेल्फ फाइनेंस की कक्षाओं को बन्द कर दिया है। जबकि विश्व विद्यालय स्तर से इसके कोई भी लिखित आदेश नही है परिसर प्रशासन ने अपनी मनमानी से इसे बन्द किया है। उन्होने मांग की तुरंत सैल्फफाईन्स कक्षाओं को खोला जाए। और छात्रों का एडमिसन कराया जाए। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काॅलेज प्रशासन सेल्फफाईन्स कोर्स को नही खोलती है तो छात्र उग्र आन्दोलन करने को बाध्य हो जाएगे।
वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि छात्रों और काॅलेज प्रशासन के बीच हंगामा की सूचना पर काॅलेज पहुची और दोनो के बीच मध्यस्ता करते हुए हंगामे को शांत कराया। अभी तक काॅलेज प्रशासन द्वारा कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नही करायी गयी। काॅलेज प्रशासन द्वारा लिखित रिर्पोट दर्ज कराए जाने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी।
वहीं काॅलेज प्रशासन का कहना है सोबन सिंह जीना परिसर के निर्देशक ने कहा कि सेल्फ फाइनेंस की कक्षाओं को लेकर  छात्रों में आक्रोश था, जिसको लेकर छात्रों को सोमवार तक का समय दिया गया है जो भी निर्णय होगा सोमवार को छात्र संघ को अवगत करा दिया जाएगा। वहीं परिसर में हुई तोड-फोड के लिए उन्होने कहा कि विद्यालय स्तर पर छात्रों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like