5 दिन में दूसरी बार आधी रात को पाक बॉर्डर पर गरजे भारतीय लड़ाकू विमान

Please Share

नई दिल्ली: भारत पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान पाक की सीमा से सटे राजस्थान के बनासकांठा में एक बार फिर गरजे। देर रात विमान की तेज आवाजों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोग इसे सोना की बड़ी कार्रवाई बता रहे थे जबकि जिला क्लेकर ने इस घटना को वायु सेना की मॉकड्रिल बताया।
उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना ने ड्रिल की है। लोगों को इससे घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने लोगों से किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देनें की अपील की है। उन्होंने बताया वायुसेना ने सुरक्षा के लिए ड्रिल की, जिसमें लड़ाकू प्लेन ने हिस्सा लिया।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच भारतीय वायु सेना की ओर से देर रात ड्रिल की गई हो।इसके पहले अमृतसर में भी लोगों ने देर रात जोरदार आवाज सुनी थी। जिसके बाद यह सामने आया था कि भारतीय वायु सेना ने ड्रिल की है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like