5 साल में हमने 3 एयर स्ट्राइक की, दो की ही जानकारी दूंगा: राजनाथ सिंह

Please Share

पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर पर एयर स्ट्राइक को लेकर राजनीति गरमा गई है। सेना की कार्रवाई को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई है। वहीं इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 5 साल में भारतीय सेना ने 3 बार एयर स्ट्राइक हुई लेकिन वह सिर्फ दो की ही जानकारी देंगे।
राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के मेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों में भारतीय सेना ने तीन बार सीमा पार जाकर एयर स्ट्राइक कर कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि वह दो एयर स्ट्राइक की जानकारी तो देंगे लेकिन तीसरी स्ट्राइक के बारे में कुछ नहीं बताएंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1104317680528576513

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like