बाजपुर मे एकलव्य आवासीय विद्यालय का शिलान्यास

Please Share

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा शनिवार को बाजपुर मे लगभग 98 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, जिसमें 25 करोड से अधिक लागत की 08 योजनाओ का लोकार्पण एवं 73 करोड की लागत की 41 कार्यो का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एकलव्य आवासीय विद्यालय बाजपुर का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नेे कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर में एकलव्य आवासीय विद्यालयों की स्थापना से छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। प्रदेश सरकार राज्य को जीरो टालरेंस के माध्यम से भ्रष्टाचार से मुक्त किया गया है जिससे प्रदेश आज ईमानदारी से आगे बढ रहा है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 तक नये भारत के नये निर्माण की घोषणा की हैै। उन्होने कहा 2022 तक आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जायेंगे, हर किसी के पास अपना घर होगा। उन्होने कहा भारत सरकार द्वारा 09 करोड से अधिक परिवारो को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत सभी पात्र किसानो को 06 हजार रू0 सलाना देना प्रारम्भ कर दिया गया है।
        मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अन्तर्गत असंगठित मजदूरो हेतु 60 वर्ष की आयु के बाद 03 हजार मासिक पेंशन दी जायेगी। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत व अटल आयुष्मान योजना के अन्तर्गत प्रदेश के सभी परिवारो को लाभान्वित किया जा रहा है इसके लिए राज्य मे 175 चिकित्सालय पंजीकृत किये गये है। उन्होंने कहा नन्दा देवी गौरा योजना के अन्तर्गत कन्या के जन्म के समय उसे 11 हजार रूपया व उच्च शिक्षा हेतु स्नातक करते समय 51 हजार रूपये राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। उन्होंने कहा बेटे व बेटी मे भेद नही होना चाहिए आज की बेटियाँ सबकुछ कर सकती है।
     मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बेटियों को समर्थ बनाये ताकि वे अपने पैरों मे खडी हो सके। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा 40 हजार से अधिक आंगनबाडी कार्यकत्रियो को मोबाईल फोन उपलब्ध कराये गये है। उन्होंने कहा आशा कार्यकत्रियो का मानदेय 05 हजार से बढाकर 17 हजार किया गया है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार पर नकेल कसने व आम आदमी की समस्या के निस्तारण हेतु जनपदवासी 05944-250250 पर व 1905 सीएम हैल्पलाइन नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
इस अवसर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा गरीबो के हितो मे अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उन्होंने कहा आज जो भी शिलान्यास किये गये उन पर लोकसभा निर्वाचन के बाद कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इस अवसर क्षेत्रीय सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे प्रदेश के साथ-साथ देश मे सडको की हालत मे बहुत सुधार आया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like