जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक, रखे गये 3 करोड़ 12 लाख के प्रस्ताव।

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर में  जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक असरदार  रही। विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के बीच योजनाओं को लेकर राज्य मंत्री और बागेश्वर जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या का पारा चढ़ गया। उन्होंने बिना विधायकों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा किये योजनाओं के प्रस्ताव, बैठक में रखने पर कड़ी नाराजगी जताई।  जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की ओर से विभिन्न विभागों द्वारा करीब 3 करोड़ 12 लाख के प्रस्ताव रखे गये। जिसमें से चर्चा के बाद केवल 2 करोड़ 10 लाख के प्रस्तावों पर मुहर लग पायी। प्रभारी मंत्री ने शिक्षा विभाग के सभी प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डाल दिया। बैठक के दौरान बागेश्वर विधायक चंदन रामदास ने उनके विधानसभा के एक भी क्षेत्र को न्यास के मत से धन आवंटित नहीं करने पर नाराजगी जताई। जबकि कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने योजनाओं के चयन में क्षेत्रों के नाम में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया।

वहीँ विपक्ष की और से मौजूद रहे, जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सभी का ध्यान खनन पर है, लेकिन खनन से होने वाले नुकसान की भरपाई कोई नहीं करना चाहता। कपकोट नगर पंचायत के केदारेश्वर मैदान सरयू नदी के कटाव से कट रहा लेकिन इस ओर कोई ठोस पहल नहीं कर रहा। वहीँ लगातार आपत्तियों पर प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने शिक्षा विभाग के सभी प्रस्तावों को खारिज करते हुये दुबारा प्रस्ताव रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि योजनाओं को बनाते समय जन प्रतिनिधियों से जरूरी चर्चा कर लें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like