सुनें हैल्लो उत्तराखंड न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत…संत ने दी बाबा रामदेव को धमकी, कहा सारी दुकानें तुड़वा दूंगा

Please Share

हरिद्वार: योग गुरु स्वामी रामदेव को ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत युवराज ने उनके प्रोडक्ट की दुकानों में तोड़फोड़ कर धमकी दी है। शोसल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में संत ने कहा है कि रामदेव की महिमा और संघर्ष को लेकर प्रसारित किये जा रहे धारावाहिक में अधिकांस बातें झूठी और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को यह भी बताना चाहिए कि उनके गुरु की हत्या कैसे हुई थी। रामदेव पर ब्राहमणों के अपमान का भी आरोप लगाया।

सुनें हैल्लो उत्तराखंड न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत...संत ने दी बाबा रामदेव को धमकी, कहा सारी दुकानें तुड़वा दूंगा 2 Hindi News Bharat »बाबा रामदेव के खिलाफ संत युवराज का बनाया गया विडियो शोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कहते दिखाई दे रहे हैं कि रामदेव अपने धारावाहिक में ये बता रहे हैं कि उनको ब्राह्मणों ने मंदिर में घुसने नहीं दिया था। संत ने कहा कि बाबा रामदेव देश की जनता से झूठ बोल रहे हैं। वीडियो में चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि अगर जल्द बाबा रामदेव का धारावाहिक बंद नहीं किया गया तो अगला ऐपिसोड रिलीज होने के बाद उनकी प्रोडक्ट की दुकानों में तोड़-फोड़ करवा देंगे।सुनें हैल्लो उत्तराखंड न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत...संत ने दी बाबा रामदेव को धमकी, कहा सारी दुकानें तुड़वा दूंगा 3 Hindi News Bharat »

उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव ने कई ऐसे काम किए हैं, जिनके बारे में सीबीआई भी जांच कर चुकी है। उनको सरकार बचा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री से मेरी अपील है कि बाबा रामदेव के कारनामों की जांच करें। साथ ही लोगों से पंतजलि के प्रोडक्ट नहीं खरीदने की भी अपील कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने धमकी दी कि उनकी संस्था से साढ़े 12 लाख लोग जुड़े हैं, जो बाबा रामदेव को तहस-नहस कर देंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply