80 साल बाद भाई-बहन ने किया ऐसा काम,दुनिया कर रही सलाम

Please Share

शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं होती इस बात को सच कर दिखाया है अमेरिका के रहने वाले दो बुजुर्ग बहन भाइयों ने। दरअसल 95 वर्षीय जॉर्ज रेमिरेज और 94 वर्षीय उनकी बहन एनिटा रेमिरेज ने एक लंबे समय के बाद एक साथ हाई स्कूल की डिग्री हासिल की है।

बता दें कि दोनों बुजुर्गों ने करीब 80 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। जॉर्ज रेमिरेज ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय अपने पिता के कहने पर पढ़ाई छोड़कर आर्मी ज्वाइन कर ली थी। इस दौरान कई देशों की यात्रा करने के कारण वो पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। वहीं जॉर्ज की बहन एनिटा रेमिरेज ने 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके बाद उन्होंने घर संभालना शुरू कर दिया। बाद में उनकी शादी हो गई। फिलहाल वह तीन बच्चों की मां हैं, जिनमें से दो बच्चों ने कॉलेज की डिग्री हासिल की है।

अब करीब आठ दशकों के बाद दोनों ने फिर से हाईस्कूल किया है। 80 साल बाद हाई स्कूल की डिग्री लेकर दोनों बहन भाइयों ने एक मिसाल कायम की है।जो उनके लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत है ,जो आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like