पूर्व मंडी अध्यक्ष रविन्द्र आनन्द के साथ CPU कर्मियों ने की मारपीट

Please Share

देहरादून: पूर्व मंडी अध्यक्ष व समाज सेवक रविन्द्र आनंद  ने सीपीयू कर्मियों पर अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम रविन्द्र जब एक चालान का भुगतान करने ट्रैफिक ऑफिस जा रहे थे उस समय सीपीयू कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ हाथापाई की जिसमे उनका कुर्ता भी फट गया। मामले की जांच करने का आश्वासन दिया गया है।

समाज सेवक रविन्द्र ने सीपीयू पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि आज शाम वह एक चालन का भुगतान करने ट्रैफिक ऑफिस जा रहे थे। कि रास्ते मे उन्हें एक फोन आया जिसके लिए वह अपनी गाड़ी साइड में लगाकर फोन पर बात करने लगे । इस दौरान वहां सीपीयू कर्मी आ गए और उनसे ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उनके पास लाइसेंस न होने पर उन्होंने सीपीयू कर्मियों को नियम अनुसार उनका चालान करने के लिए लेकिन वह नही माने और गाड़ी सीज करने की बात कर बहस करने लगे। इस बीच सीपीयू कर्मियों ने मेरे साथ अभद्रता और हाथापाई तक की। जिससे उनके कपड़े भी फट गए।

वहीं मामले को लेकर एस.पी. ट्रैफिक से बात करने पर उन्होंने बताया कि गाड़ी के दस्तावेज न होने पर नियम अनुसार गाड़ी को सीज किया जाता है।रविन्द्र गाड़ी को सीज नहीं करने दे रहा था। सीपीयू कर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप सही नहीं है। फिर भी यदि रविन्द्र को किसी प्रकार की समस्या है तो वह कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराए। उनकी शिकायत पर उचित कार्यवाही कर मामले की पूर्ण व निष्पक्ष जांच की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like