822 टेबल, 84 मतगणना केंद्रों पर 7 चरणों में पूरी होगी मतगणना

Please Share

देहरादून: प्रदेश में हुए स्थानीय निकाय की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जगह मतगणना के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदेशभर में 84 मतगणना केंद्रों पर 822 टेबल लगाई गई हैं। कुल सात राउंड तक गणना की जाएगी। सभी पदोें के चुनाव परिणाम देर रात तक घोषित कर दिए जाएंगे।

प्रदेश में चुनाव मतदान के बाद अब मतगणना की बारी है। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। चुनाव परिणामों की घोषणा जैसे-जैसे परिणाम आते रहेंगे, वैसे-वैसे परिणाम भी घोषित किए जाते रहेंगे। सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त मतगणना कर्मी तैनात किए गए हैं।

मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। जहां पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। वहीं, सीसीटीवी के जरिए भी नजर रखी जा रही है। चुनाव आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि, आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि, प्रदेशभर में परिणाम निर्धारित तिथि को ही घोषित किए जाएंगे। देहरादून और हल्द्वानी जैसे नगर निगमों के परिणामों में कुछ देरी हो सकती है। दोनों ही नगर निगमों में काफी संख्या में वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि, देर शाम तक हर हाल में सभी निकायों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like