जम्मू-कश्मीर में उत्तराखंड का लाल शहीद, देर रात पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Please Share

खटीमा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों की ओर से रविवार की देर शाम सीआरपीएफ कैंप पर किए गए हमले में उत्तराखंड का एक जवान शहीद हो गया। शहीद चंद्रिका प्रसाद, खटीमा के झनकईया थाना के अंतर्गत खेलड़िया के रहने वाले थे। 50 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद पुत्र बृजनंदन प्रसाद के शहीद होने की खबर मिलने के बाद शहीद के घर पर कोहराम मच गया। वहीँ जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात तक शहीद का पार्थिव शरीर  खटीमा पहुंच सकता है। शहीद चंद्रिका के तीन पुत्र और चार पुत्रियां है। जिनमे से सबसे छोटी तीन पुत्रियों की शादी नहीं हुई है।

बता दें कि, हाल ही में बनाए गए एक कैंप पर आतंकवादियों ने हमला किया। जहाँ आंतकवादियों ने शाम करीब 7.30 बजे जिले के काकापुरा रेलवे स्टेशन के निकट सीआरपीएफ के जवानों पर अनबैरल ग्रेनेड लांचर से ग्रेनेड फेंके और गोलियां चलाईं।

इस हमले में हेड कांस्टेबल चंद्रिका प्रसाद की मौत हो गई। यह शिविर राज्य में पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा बढ़ाने के लिए हाल ही में बनाया गया था। हमले के तत्काल बाद सीआरपीएफ के जवानों ने भाग रहे आतंकवादियों का पीछा किया। पास में गश्त कर रहे राष्ट्रीय रायफल के जवानों ने पैरा मिलिट्री बलों के जवानों की मदद की।

सैनिक पास के बगीचे में पहुंचे जहां उन पर आतंकियों ने गोलियां चलाईं, जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए।  हालांकि एक धार्मिक समारोह होने के कारण घेराबंदी समाप्त कर दी गयी। घायल जवानों को सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ शिविर पर हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like