उत्तराखंड: 85 पीसीएस अफसरों को नोटिस, संपत्ति का नहीं दे रहे ब्योरा

Please Share

देहरादून: पीसीएस अफसरों को संपत्ति का ब्योरा न देने पर नोटिस जारी हुआ है। इन सभी अफसरों को 15 अक्तूबर तक संपत्ति का ब्योरा देना था। लेकिन, अफसरों ने विवरण उपलब्ध नहीं कराया। प्रदेश सरकार ने सभी लोकसेवकों के लिए संपत्ति का ब्योरा अनिवार्य रूप से देने का प्रावधान किया है। इसके लिए ऑनलाइन ब्योरा प्रस्तुत करने की सुविधा भी है। प्रदेश के 156 पीसीएस अफसरों में 85 ने अंतिम तिथि गुजर जाने के बाद भी संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। अब शासन ने इस पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like