उत्तराखंड: निकाय चुनावों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

Please Share

देहरादून: सरकार ने रविवार को 84 नगर निकायों में मेयर/चेयरमैन के पदों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी। सबसे बड़े नगर निगम देहरादून का मेयर पद सामान्य घोषित किया गया है। वहीं, पहली बार नगर निगम बने कोटद्वार और ऋषिकेश समेत हरिद्वार में भी मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। उधर,  हल्द्वानी नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित, काशीपुर का पिछड़ी जाति और रुद्रपुर का अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। तकनीकी पेच की वजह से सरकार रुड़की नगर निगम और बाजपुर व श्रीनगर पालिका परिषद का आरक्षण घोषित नहीं कर पाई है। सात नगर निगमों के अलावा, 39 नगर पालिका परिषद और 38 नगर पंचायतों के मेयर/चेयरमैन के पद का आरक्षण ही घोषित किया गया है।

नगर पालिका परिषद आरक्षण

  1. विकासनगर अनुसूचित जाति
    2. मसूरी अनारक्षित
    3. हरबर्टपुर अनारक्षित
    4. डोईवाला अन्य पिछड़ी जाति
    5. मंगलौर अनारक्षित
    6. लक्सर अनारक्षित
    7. शिवालिकनगर अनारक्षित
    8. बाडाहाट-उत्तरकाशी अनारक्षित
    9. बडकोट महिला
    10. चिन्यालीसौड़ अन्य पिछड़ी जाति (महिला)
    11. चमोली-गोपेश्वर अनुसूचित जाति
    12. जोशीमठ अनारक्षित
    13. गौचर महिला
    14. कर्णप्रयाग महिला
    15. टिहरी अन्य पिछड़ी जाति (महिला)
    16. नरेंद्रनगर अनारक्षित
    17. चंबा महिला
    18. देवप्रयाग अनारक्षित
    19. मुनिकीरेती-ढालवाला अनारक्षित
    20. रुद्रप्रयाग महिला
    21. पौड़ी अनारक्षित
    22. दुगड्डा महिला
    23. पिथौरागढ़ अनारक्षित
    24. धारचूला अनुसूचित जाति (महिला)
    25. डीडीहाट महिला
    26. टनकपुर अनारक्षित
    27. चंपावत अनारक्षित
    28. अल्मोड़ा अनारक्षित
    29. रानीखेत-चिनियानौला अनुसूचित जाति (महिला)
    30. बागेश्वर अनारक्षित
    31. नैनीताल अनारक्षित
    32. रामनगर अन्य पिछड़ी जाति
    33. भवाली अनारक्षित
    34. गदरपुर अन्य पिछड़ी जाति
    35. जसपुर अनारक्षित
    36. किच्छा अनुसूचित जाति
    37. सितारगंज अनारक्षित
    38. खटीमा अनुसूचित जनजाति (महिला)
    39. महुआखेडागंज महिला

नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण का ब्योरा

  1. झबरेड़ा अनारक्षित
    2. लण्ढौरा अनारक्षित
    3. भगवानपुर अनुसूचित जाति
    4. पिरान कलियर अन्य पिछड़ा वर्ग
    5. पुरोला अन्य पिछड़ा वर्ग
    6. नौगांव अन्य पिछड़ा वर्ग
    7. नंदप्रयाग अन्य पिछड़ा वर्ग(महिला)
    8. पोखरी अनारक्षित
    9. गैरसैंण अनारक्षित
    10. थराली अनुसूचित जाति(महिला)
    11. पीपलकोटी अनुसूचित जाति
    12. कीर्तिनगर अनुसूचित जाति(महिला)
    13. घनसाली अनारक्षित
    14. लंबगांव महिला
    15. चमियाला महिला
    16. गजा महिला
    17. अगस्तमुनि महिला
    18. ऊखीमठ अनारक्षित
    19. तिलवाड़ा महिला
    20. स्वर्गाश्रम जौंक अनारक्षित
    21. सतपुली महिला22. गंगोलीहाट महिला
    23. बेरीनाग अनारक्षित
    24. लोहाघाट अनारक्षित
    25. बनबसा महिला
    26. द्वाराघाट अनारक्षित
    27. भिकियासैंण अन्य पिछड़ा वर्ग(महिला)
    28. कपकोट अनारक्षित
    29. कालाढुंगी अनारक्षित
    30. लालकुआं अनुसूचित जाति
    31. भीमताल अनारक्षित
    32. महुवाडावरा अनारक्षित
    33. सुल्तानपुर पट्टी अनारक्षित
    34. केलाखेड़ा अनारक्षित
    35. दिनेशपुर अनारक्षित
    36. शक्तिगढ़ अनारक्षित
    37. नानकमत्ता अनारक्षित
    38. गुलरभोज महिला

पांच नगर पंचायतों में तीन बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में चुनाव नहीं होते हैं। सेलाकुई और भतरौंजखान नगर पंचायतों के गठन पर ही हाईकोर्ट का स्टे लागू है। इन स्थितियों के बीच, यदि नगर पालिका परिषदों की बात करें, तो श्रीनगर और बाजपुर के अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित नहीं हो पाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like