गूगल ने मशहूर अदाकारा नूतन को जन्मदिन पर दी श्रध्दांजली

Please Share
गूगल ने मशहूर अदाकारा नूतन को जन्मदिन पर दी श्रध्दांजली 2 Hindi News Bharat »

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नूतन सामर्थ की 81वीं जयंती पर उनके प्रशंसकों ने उन्हे याद किया वही गूगल ने अपने वॉल के जरिए उनहे श्रध्दांजली दी ।  हिंदी फिल्म एक्ट्रेस नूतन सामर्थ के जन्मदिन पर गूगल ने अपने वॉल पर उनकी अलग अलग अदाओ की तस्वीर लगाकर उन्हे श्रध्दांजली दी । आपको बता दे कि गूगल का उद्देश्य श्रध्दांजली देने के साथ ही अपने पाठको को भी मशहूर अदाकारा का जन्मदिन याद दिलाना था ताकि सभी को ये पता चले कि 4 जून को हिंदी सिनेमा के पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली नूतन सामर्थ का जन्मदिन आता है।  नूतन के फिल्मी करियर की बात करे तो नूतन ने हर तरीके का रोल फिल्मी पर्दे पर बिखेरकर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया । उनके भावपूर्ण अभिनय ने बॉलीवुड में एक अलग मुकाम दिलाया । अभिनेत्री नूतन ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत हमारी बेटी से की और करीब चार दशकों से ज्यादा लंबे अपने करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।  बंदिनी, सुजाता, सीमा, तेरे घर के सामने, मिलन, मैं तुलसी तेरे आंगन की जैसी दर्जनों हिट फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से नूतन ने साबित किया कि वह हर तरह की फिल्मों और भूमिकाओं के लिये निर्देशकों की पहली पसंद क्यों थीं। नूतन को सीमा, मिलन, मैं तुलसी तेरे आंगन की और बंदनी के लिए अवार्ड मिले थे। इतना ही नहीं नूतन को पद्म श्री भी मिला था। यह चौथा-उच्चतम नागरिक सम्मान है जो कि भारत सरकार द्वारा दिया जाता है।आपको बता दे कि उन्होंने लगभग 40 साल के इस करियर के दौरान नूतन ने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते जो उस वक्त का एक रिकॉर्ड था जिसे बाद में उनकी भतीजी काजोल ने तोड़ा । तनुजा मुखर्जी की बेटी काजोल ने नूतन का रिकॉर्ड 2011 में तोड़ा। नूतन की एक्टिंग को काफी लोगों द्वारा सराहा जाता था। उस वक्त की एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और साधना नूतन को अपना आदर्श मानती थीं।

कहा जाता है कि बंदनी और सुजाता में उनकी एक्टिंग सबसे अच्छी रही। उन फिल्मों में समाज की कुरीतियों पर बात की गई थी। दोनों ही फिल्मों को बिमल रॉय ने निर्देशित किया था। नूतन ने रजनीश बहल से शादी की थी। उनके एक बेटा है। जिसका नाम मोहनीश बहल है। मोहनीश फिल्म और टीवी में काम करते हैं। नूतन का 54 साल की उम्र में ही निधन हो गया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply