VIDEO: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित

Please Share

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश भर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बारह हजार आशा कार्यकत्रियों तथा लगभग 2100 एएनएम के लिए दुर्घटना बीमा योजना की घोषणा की। वहीँ सीएम ने प्रदेश की आशा कार्यकत्रियों के लिए 33 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि जारी करने की बात भी कही। इसके अलावा 481 डॉक्टरों एवं 293 महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रीयों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने की बात के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी सीएम ने जोर दिया। साथ ही बाल लिंगानुपात को संतुलित करने का संकल्प और महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार के अग्रसर रहने की बात भी की।

वहीँ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डीबीएस पीजी कॉलेज के कार्यक्रम में रेखा आर्य ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में महिलाएं नई-नई ऊचाईयों को छू रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य  महिलाओं को शिक्षित करना व हर महिला को स्वच्छता से जोड़ना है। इसके आलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग एक लाख एकल महिलाओं को सरकार 1 प्रतिशत व्याज की दर से ऋण उपलब्ध करने जा रही है। इसके आलावा ऐसी इच्छुक महिलाओं को ई-रिक्शा भी देने जा रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply