देखें VIDEO : श्रीदेवी की आखिरी इच्छा हुई पूरी, गंगा में विसर्जित की गई अस्थ्यिां

Please Share

हरिद्वार: श्रीदेवी की अस्थियां लेकर बोनी कपूर, अनिल कपूर और अमर सिंह देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। गुरुवार को दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर वह एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद वह करीब ढाई बजे हरकी पैड़ी पहुंचे। हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अभिनेत्री श्रीदेवी का अस्थि विसर्जन किया गया।

यहां विधिविधान के साथ बोनी कपूर और अनिल कपूर ने श्रीदेवी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर दीं। वहीं बोनी और अनिल कपूर के हरिद्वार पहुंचने से पहले तीर्थ पुरोहितों ने उनके पूर्वजों की बही खंगाली। पति बोनी कपूर और देवर अनिल कपूर हरिद्वार में श्रीदेवी अस्थियां विसर्जित करते हुए भावुक भी नजर आए। श्रीदेवी के अस्थि विसर्जन में राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शामिल हुए। वहीं, फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा भी हरिद्वार पहुंचे।

श्रीदेवी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के बाद बोनी कपूर का पूरा परिवार अपने गुरु महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद के आश्रम में गया। हालांकि स्वामी अवधेशानंदजी के बाहर होने की वजह से वह गुरु से मुलाकात नहीं कर पाए। शाम करीब आठ बजे वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वीआईपी घाट पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply