ऑपरेशन पनपतिया: 8 ट्रैकर पहुंचे सकुशल मध्यमहेस्वर, 1 ट्रैकर की हुई मौत

Please Share
ऑपरेशन पनपतिया: 8 ट्रैकर पहुंचे सकुशल मध्यमहेस्वर, 1 ट्रैकर की हुई मौत 2 Hindi News Bharat »

रुद्रप्रयाग: ज़िला प्रशासन को आखिरकार ऑपरेशन पनपतिया में सफलता हाथ लग ही गई है। प्रशासन ने पिछले 5 दिनों से लापता हुए 9 ट्रैकरों में से 8 ट्रैकरों को वापस मध्यमहेस्वर पहुंचा दिया है। लेकिन एक ट्रैकर की मौत होने के कारण ट्रैकर को ग्लेशियर में ही छोड़ दिया गया है।

हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगलेश घिल्डियाल ने इस बात की पुष्टि की है कि एक ट्रैकर की मौत हो गई है, जिसे ग्लेशियर में ही छोड़ दिया गया है। जिलाधिकारी का कहना है कि मृतक ट्रैकर को लेन के लिए कल दोबारा हैलीकॉप्टर को भेजा जायेगा और मृतक को मध्यमहेस्वर लाया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply