उत्तरकाशी दौरे पर मुख्य सचिव, यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने जायेंगे गंगोत्री धाम

Please Share

देहरादून: मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भ्रमण पर शनिवार को उत्तरकाशी पहुंचे। लोनिवि निरीक्षण भवन में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होने कहा कि, चारधाम यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। यात्रा व्यवस्था का मौके पर जायजा लेने वे स्वयं गंगोत्री धाम जायेंगे। उन्होने कहा कि, चारधाम यात्रा रूट में स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत, सड़क आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा मुहैया कराने में जुटी है। गंगोरी वैलीब्रिज एक वैकल्पिक व्यवस्था है, वहां स्थाई पुल बनाने के लिए योजनाऐं बनायी जा रही है। उन्होने कहा कि गौमुख ट्रैक पर भू-स्खलन की बात स्थानीय लोगों ने उनके संज्ञान में लायी है। उक्त स्थल का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही की जायेगी। चारधाम ऑल वेदर रोड का कार्य प्रगति पर है, सड़क से मलवा हटाया जा रहा है। यात्रा जोरों पर होने से कटिंग का कार्य नही किया जाएगा। बल्कि दीवार आदि लगाने का सुरक्षात्मक कार्य ही किये जायेगे। उन्होने कहा कि वे अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी के साथ समय-समय पर आल वेदर रोड की समीक्षा कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता के बाद मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, गंगोत्री विधायक गोपाल सिह रावत एवं जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने गंगोत्री में कूडा निस्तारण हेतु हाईड्रोलिक ट्रक तथा उत्तरकाशी पुलिस विभाग के हिल पेट्रोलिंग यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया।

मुख्य सचिव ने जिला उद्योग केन्द्र परिसर उत्तरकाशी बाजार में संचालित किसान आउटलेट का निरीक्षण किया। उन्होने जिलाधिकारी द्वारा किये गए इस अभिनव पहल को सराहनीय कार्य बताया। उन्होने स्थानीय उत्पाद सामाग्री का निरीक्षण कर संकलित एवं विक्रय की जानकारी ली।

वहीं उन्होने किसान मिल्क पार्लर का निरीक्षण किया। स्थानीय स्तर से संकलित दूध से बनाये गये विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री एवं दूध, आदि पेय के बारे में जानकारी ली। जिस पर पार्लर व्यवस्थापक ने बताया कि करीब 5000 ग्रामीण परिवारों से दूध व अन्य उत्पाद संकलित किया जा रहा है। जिससे उक्त योजना से उन परिवारों का आजीविका जुडा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like