सरकार का पैसा डकार गए शराब कारोबारी

Please Share

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में अप्रेल माह में अपनी शराब की दुकानों का राजस्व पर सेटेलमेंट कराने वाले दो अनुज्ञापियों को आबकारी विभाग ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इन्होंने निर्धारित समय सीमा में तय धनराशि जमा नहीं कराई थी।

आबकारी अधिकारी ने बताया की उन्हांेने 20 अप्रैल तक धनराशि जमा नहीं की थी जिसके बाद उनको नोटिस दिया गया, लेकिन उसके बाद भी पैसा जमा नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद कार्रवाई करते हुए दुकानों को निरस्त करने के साथ ही दोनों को ब्लैक लिस्टेट कर दिया गया। उसमें से एक ने पैसा जमा किया। लेकिन, दूसरे ने 25 लाख रुपये जमा नहीं किए। इसके चलते अब उसके खिलाफ आरसी काट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like