इंसानियत हुई शर्मसार, पेड़ से बांधकर युवक को पीटा, पानी मांगने पर डाला पेशाब

Please Share

ओडिशा: राजधानी भुवनेश्वर से कुछ किलोमीटर दूर कईपादर गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ तीन लोगों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर उसकी डंडे से पिटाई की। यही नहीं जब पीड़ित युवक ने पानी मांगा तो उम्होने युवक के चेहरे पर पेशाब कर दिया। यह घटना 18 दिसंबर की है और सोशल मीडिया पर जमकर इसकी वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, कईपादर गांव के तीन लोगों ने बांगिडा गांव के युवक को मिलने के बहाने बुलाया। युवक जब गांव पहुंचा तो आरोपियों ने उसे गाली देते हुए पेड़ से बांधा और डंडे से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।

वहीँ युवक के पानी मांगने पर एक आरोपी ने उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक पर हमला प्रेम संबंध को लेकर हुआ। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई और कार्यवाही में जुट गयी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like